‘समय’है सर्व शक्तिमान,
नहीं है विश्व में कोई इतना बलवान
वक़्त है दिखाता सबको आईना,
जिसमें झलकता रूप उसका शुद्ध सोना,
वक़्त की ताक़त को समझो,
वक़्त की नज़ाकत को पहचानो,
वक़्त पर निर्णय लेकर मज़बूती से
हिम्मत से आगे बढ़ना सीखो,
समय के चक्र में कुछ पीछे जाओ,
भूतकाल से सबक़ ले,
जोश और उत्साह से,
आगे ही आगे क़दम बढ़ाओ,
समय की नब्ज़ को पहचानो,
समय की चाल को जानो,
समय पर काम को अंजाम दो ,
अपना वर्तमान, भविष्य सँवारो ,
बड़े-२ दिग्गजों ने भी
इसके आगे घुटने हैं टेके,
लिस्ट बड़ी लम्बी है
किस-२ के नाम को झींकें,
तुम अगर चाहते हो सफ़ल होना,
मन में निश्चय दृढ़ कर लेना,
समय के साथ ही क़दम मिलाना,
समय के साथ ही चलना