Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

योग के महत्व

योग एक ऐसी क्रिया है, जो न सिर्फ मनुष्य को शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रखने में उसकी मद्द करती है, बल्कि आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त करने में भी मद्द करती है।योग कर कोई भी व्यक्ति पूर्ण रुप से निरोगी रह सकता है एवं सफल, स्वस्थ और शांतिपूर्ण तरीके से अपने जीवन का निर्वहन कर सकता है। नियमित योग करने के कई फायदे हैं। इसलिए अब विश्व भर में योग को खास महत्व दिया जा रहा है।योग को प्राथमिकता देने और इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अब हर साल इकीस (21) जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाता है।

आज हमारे देश में विदेशी खान-पान जैसे बर्गर, पिज्जा, चाऊमीन, तला भुना खाना, कोल्ड ड्रिंक्स, पैकेट फ़ूड का प्रचलन बहुत अधिक बढ़ गया है। इसके अतिरिक्त बाहर रेस्तरांट में खाने का चलन तेजी से बढ़ गया है। अधिक मसालेदार और तला भुना भोजन करके लोग बीमारियों और मोटापे का शिकार हो रहे है। अब तो बच्चों को युवावस्था में ही अनेक तरह की बीमारियाँ होने लगी है। हमारी जीवन शैली बिलकुल भी नियमित नही रह गयी है। खाने, सोने का कोई निश्चित समय नही है। आज की जिन्दगी में लोगो के जीवन में बहुत तनाव बढ़ गया है। अवसाद, चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याa भी बढ़ती जा रही है। 

प्रतिदिन योग करने से हम इन बीमारियों को दूर रख सकते है एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बनी रह सकती है। इतना ही नहीं योग करने से मन प्रसन्न और खुशनुमा रहता है। योग मोटापा कम करने में और हमे सदा स्वस्त और खुश रखने में एक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रतिदिन योग करने से हम अपनी ज़िन्दगी में कई अच्छे बदलाव ला सकते है।

Leave a Comment