Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

मुहब्बत

#UBI #Valentinesday

मुहब्बत पे इल्ज़ाम है
मुहब्बत दर्द देती है
मुहब्बत ही ग़म का सबब होती है
हुज़ूर,
मुहब्बत तो यूँ ही बदनाम है
अकेलापन, अधूरी ख़्वाहिशें,
अधूरी कहानियाँ और रूसवाई
इन ज़ख़्मों से जब टीस उठती हैं
दिल दर्द से तब कराहता है
मुहब्बत तो वो एहसास हैं
जो इन ज़ख़्मों पे मरहम लगाता है
रूह को सुकून दिलाता है
डूबे हुए को उबारता है
हारे हुए को जीना सिखाता है
ना की हो जिसने कभी मुहब्बत
वो ही शिकवा करता है
सच्चा आशिक़ तो मुहब्बत से मुहब्बत करता है

By Bishakha Moitra Prajapati

10 Comments on “मुहब्बत

Leave a Comment