विषय – अक्षय .. अक्षय तृतीया
अक्षया की सतरंगी संध्या
ले आये वरदान मधुर
नव संकल्प जगे जीवन में
दिवस आज का शुभ सुमधुर
हर घर में हो प्रेम का पावन
वातायन सुंदर सुमधुर
हृदय प्रफुल्लित रहें सभी के
हर दिल गूंजे तान मधुर
सुंदर सुखमय सुफल भविष्य की
पूरी हो हर आस मधुर
प्रभु कृपा के अमृत की
बरसे सब पर रसधार मधुर ..!!