Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

जय श्री राम

जय श्री राम

जय श्री राम,जय सियाराम,

लेते नाम तुम्हारा सुबहशाम।

हो जब जीवन की शाम,

तुम्हारे प्रियों में हो हमारा नाम।

जीवन में हर पल चैन,

जब से आप बसे नैन।

लेते ही इक तेरा नाम,

बन जाएँ बिगड़े सारे काम।

राम नाम में है वो जादू ,

कामक्रोध हो जाए क़ाबू।

नाम तुम्हारा देता शीतलता,

निकट आती कभी विफलता।

कृपा रहे आपकी सब पर,

अवतरित हो आते रहिये धरती पर।

प्रिय भक्त तुम्हारे हनुमन वीरा,

जिन बिन सारा जीवन खारा

लगी आपकी ऐसी धुन,

सियाराम बस रहे हैं सुन,

सियाराम बस रहे हैं सुन

इंदु नांदल

स्वरचित ✍️

जर्मनी

10 Comments on “जय श्री राम

Leave a Comment