Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

प्रमोद प्रकाश (UBI इंद्रधनुष प्रतियोगिता | सम्मान पत्र )

आज सुबह से ही मौमम सुहाना बना हुआ है

नीला आसमान काली चादर ओढे हुए है

बिजली का कडकना रोमाचिंत कर रहा है।

मेघों के बरसने का बेसब्ररी से हमें इंतजार है।

तभी आकाश में एक सप्तरंगी चंद्रवृत्ताकार मनमोह लेता है

लाल,नारंगी,पीला,हरा,नीला,जामुनी और बैंगनी

रंग दिल को लुभाने लगते है

जैसे कह रहे हों संगठन में ही एकता है।

लेकिन प्रत्येक रंग का अपना ही अलग से औचित्य है।

जहाँ नारंगी रंग मन को साहस और शौर्य प्रदान करता है

वहीं हरा रंग हरित क्रंति का सूचक है

तो बैंगनी समग्रता का परिचायक  है

पीला रंग एक आशावादी होने का संकेत देता है

लाल रंग प्रेम के अटूट संबधों का प्रतीक है

नीला रंग शांति का प्रतीक है

जामुनी रंग हमारे हृदय की विराटिता का परिचायक है

रंगो का यह समायोजन हमें एकता के सूत्र में बाँधने का संकेत देता है

जैस यह रंग कह रहे है कि

हमारे रंगरुप अलग हो सकते है  हमारी भाषाऐं अलग हो सकती है

हमारे परिधान अलग हो सकते है

लेकिन हम पहले भारतीय है और कोई हमें खंडित नहीं कर सकता।

जैसे हम इंद्रधनुष एक रंग में रंगे है

Leave a Comment