Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

निमिषा सिंघल। (विधा : कविता) (कोकिला | सम्मान पत्र)

कानों में मिश्री सी घोले,
काली ‘कोकिला’ मीठा बोले।
मीठी तान सुनाती है
गुण अमूल्य समझाती है।
पतझड़ हो या रहे बसंत,
सुर में मगन हो जाती है।
 दिन देखें न रात कभी,
बड़ी लगन से गाती है।
कुहू -कुहू की नकल करो
 यदि फिर से वही दोहराती है।
नीरस पतझड़ के मौसम में,
राग-रंग ले आती है।
लगता जैसे मधुर कंठ से
जीवन राग सिखाती है।
निमिषा सिंघल

One Comment on “निमिषा सिंघल। (विधा : कविता) (कोकिला | सम्मान पत्र)

Leave a Comment