इतिहास
इतिहास गवाह है बल – बुद्धि मिलकर विजय गीत लिखती है,
चाणक्य की बुद्धि, चंद्रगुप्त की वीरता से मौर्य साम्राज्य की नींव पड़ती है।
इतिहास गवाह है साम्राज्य का विस्तार सिर्फ युद्ध नहीं दोस्ती भी करती है,
अकबर की भाईचारे की नीति से ही मुगल काल स्वर्णिम कहलाती है।
इतिहास गवाह है दंभ, क्रूरता से नहीं बल्कि प्यार, करुणा से दुनिया चलती आई है,
महान राजा अशोक की जिंदगी हमें यह सीख सिखलाती है।
इतिहास गवाह है सत्ता के लिए खून के रिश्ते भी पानी मानिंद बहाए जाते हैं,
सिंहासन के लिए पति – पत्नी, माता – पिता, भाई- बहन एक दूसरे के गुप्त शत्रु होते हैं।
इतिहास गवाह है रानियाँ कई हों पर दिल के करीब कोई एक ही होती है,
सुख दुख बांटने के लिए, दिल की हर बात बताने के लिए एक हमसफर काफी है।
इतिहास गवाह है कितना भी हासिल कर लो कपट और क्रूरता से इस दुनिया में
मौत के बाद साथ हमारे दूसरों की दुआ सिर्फ दुआ ही जाती है।
इतिहास गवाह है भले ही नई पीढ़ी कितनी भी बुद्धिमान हो जाये,
बुजुर्गों की अनुभवों से संजोया ज्ञान ही मुसीबत में तारणहार होती है।
स्वर्णाक्षरों में अंकित करना हो ग़र नाम अपना इतिहास की जानकारी जरूरी है।
आराधना अग्रवाल