Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

अभिलाषा ने करवट बदली

1
अभिलाषा ने करवट बदली,
ली है अंगड़ाई पीड़ा ने ।
नया राग फिर छेड़ा कोई,
मेरे मन की वीणा ने ।।
2
अस्ताचल में जाकर भानु ,
उतर गए जब सागर में ।
सिंधु सिमट आया तब ,
मेरे नयनों की गागर में ।
3
करुण बाँसुरी सी बजती है,
प्राणों के स्पंदन में ।
कौन विचरने आया है ये ,
मेरे मन के कानन मैं ।।
4
छंटता नहीं तिमिर कहना,
दिनमान से जाकर ।
सिर्फ यहाँ है देह ,
कहना प्राण से जाकर ।।
5
मेरे भी अवचेतन मन में,
पल हर पल है वास तेरा।
इतना सा बस रहे अनुग्रह,
टूटे ना विश्वास मेरा ।।

मौलिक
मंजु यादव ग्रामीण

One Comment on “अभिलाषा ने करवट बदली

Leave a Comment