Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

सीख

सीख

चहकती फुदकती अपनी नन्ही चोंच में
कुछ टूटी टहनियां और सूखे पत्ते लिये
उमंग भरी उड़ान संग जा पहुँचि
पेड़ पर अपना बसेरा बनाने के लिये।।

कई दिनों की मेहनत के बाद
हुआ चिड़िया का बसेरा तैयार
अपने परिवार की शुरुआत के लिए
करने लगी वह बेसब्री से इंतजार।।

हाय! प्रकृति ने दिखाया अपना प्रकोप
संग लाया भयंकर तूफान अगली भोर
दुःखी आंखों से वह देख रही थी
टूटकर नीचे गिरे अपने बसेरे की ओर।।

पंख फड़फड़ाते कुछ पल पश्चात
फिर नये बसेरे की तैयारी करने लगी
और कुछ दिनों बाद नए बसेरे से
उसके बच्चों की मधुर चहचहाहट आने लगी।।

आशा, धीरज और हौसला रखने की
चिड़िया दे गई मुझे बड़ी सीख
अपनी मधुर चहचहाहट से समझा गयी
कोशिश करने वालों की होती है जीत।।

पदमा

6 Comments on “सीख

Leave a Comment