मैं अंधेरा हूँ
हाँ वही जिससे तुम बहुत डरते हो
हर गुनाह का गुनाहगार भी मैं ही होता हूँ
क्यूंकी मैं भयावह जो हूँ
मेरे लिए सबके मन में समान धारणा है
मैं भयावह हूँ
मुझे किसने बनाया भयानक?
मेरे शरीर पर पोती हुई कालिक का गलत फायदा उठाया गया
अपनी काली करतूतों को
मेरे अंधेरे में विलीन करने वालों
मैं कायम रहूँगा आपके जीवन में
क्यूंकी मैं अंधेरा हूँ