Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

अश्विनी राय ( चक्का जाम प्रतियोगिता)

पहिए सारे रुक गए
चौक चौराहे जाम हुए हैं
मोटर की भीड़ लगी है
रिक्शेवाले बदनाम हुए हैं

पहिए सारे रुक गए
चौक चौराहे जाम हुए हैं
नेताजी की महफिल जमी तो
रेहड़ी वाले परेशान हुए हैं

पहिए सारे रुक गए
चौक चौराहे जाम हुए हैं
फटफटिए के टें-टें पों-पों में
सायकिल वाले सरे आम पिटे हैं

पहिए सारे रुक गए
चौक चौराहे जाम हुए हैं
पान चबाते बड़का बाबू
मोटर के बाहर सरे आम थूके हैं

सर्दी गर्मी और वर्षा में
घर जिनके बारह मास सजे हैं
पुलिस मिलिट्री लाठी गोली
उनपर ही तो आज चले हैं

नेता अफसर बड़का बाबू
सबने क्या इंतजाम किए हैं
पहिए सारे रुक गए
चौक चौराहे जाम हुए हैं

Leave a Comment