Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

बिशाखा मोईत्रा प्रजापति (UBI पर्यावरण दिवस प्रतियोगिता | प्रशंसा पत्र)

हवाएँ ज़हरीली हैं
बेक़ाबू है हर साँस
काँक्रीट के घने जंगलों ने
कर दिया हरियाली का नाश

पेड़ हारे आदमी से
आदमी जीवन से हारा
बचाना हो जीवन तो लगाओ ये नारा
पर्यावरण की करो सुरक्षा
तभी होगी जीवन की रक्षा

मान लो ये बात क्योंकि
स्वास्थ्य पूँजी है ख़ास
उसको बचाने के लिए
स्वस्थ पर्यावरण ही है एक आस

 

Leave a Comment