Generic selectors
Exact matches only
Search in title
Search in content
Post Type Selectors

हृदय की गहराईयों से

हृदय की गहराईयों से
आत्मा की ऊँचाइयों से
बहता हुआ भावनाओं का इत्र
जब बनाता है
कागज की जमीन पर
अनगिनत शब्द चित्र
तब बनती है कोई अनमोल कृति
और .. असंख्य मनस पटलों पर
अंकित कर जाती है अपनी स्मृति
झंकृत कर देती है
असंख्य हृदयों की वीणा के तार
पढ़ी जाती है युगों युगों तक
अनेकों के द्वारा
अनेक अनेक बार .. !!

◆ ◆【 प्रमोद 】◆ ◆

3 Comments on “हृदय की गहराईयों से

Leave a Comment