डॉक्टर की शपथ,एक विश्वास,
दुनिया की भीड़ में अडिग साथ।
विद्या का मोल जान कर,
समाज को परिवार मान कर ,
आत्म विश्वास की चेतना जगा कर,
आरोग्यता का प्रमाण।सलाम सलाम![]()
लाल प्लस नहीं मामूली निशान,
आपातकाल की है एक पहचान।
रोग से निजात,रोगी का ख़्याल,
इलाज ही प्रमाण।
सलाम सलाम![]()
शपथ का महत्व,आचार विचार,
गर्मी सर्दी, चाहे बरसात,
चरक संहिता का प्रचार, रोग से निधान एंव उपचार।
सलाम सलाम![]()
जीवन दान शपथ का परिधान,
चिकित्सा प्रारूप वरदान।
बीत रहे दिन और रात,
आरोग्यता ही प्रमाण।सलाम सलाम![]()
वो
तो जाग रहा,
पाँव पर खड़ा फ़र्ज़ निभा रहा,
कठिन वक्त को पार लगा रहा,
शपथ का मान बढ़ा रहा।सलाम सलाम![]()
भरपूर है आस और विश्वास ,
दुनिया की भीड़ में अडिग साथ।
”सपना अरोरा”
4 Comments on “सपना अरोरा। (विधा : कविता) (एक डॉक्टर की शपथ | सम्मान पत्र)”
Thank you UBI🙏🏻
Thank you UBI🙏🏻 4/5 star 😊
4/5 star
4/5 star