धन्यवाद २०१९ तुने जो इस वर्ष मुझे दिया
धन्यवाद तुझे उसके लिए भी जो तुमने मुझसे लिए
रुठे को मनाना सीख लिया मैंने
कुछ अपनों को खो दिया मैंने
कुछ रिश्तों को जोड़ लिया मैंने
कुछ रिश्ते टूट भी गये मेरे
कुछ पाया है इस दरमियां मैंने
कुछ खोया है इस दरमियां मैंने
फिर भी हार नहीं माना है मैंने
तुने जो भी किया है धन्यवाद उसके लिए
विगत वर्षों को भूल कर नये साल का आगाज करना है
कुछ खोये लम्हों को फिर से याद करना है
कुछ कैद लम्हों को आजाद करना है
एक कड़ी को दूसरे कड़ी से मिलानी है
कभी खुब हँसाया तुमने तो खुब रुलाया भी है
कुछ कुछ सपने को छीना तो कुछ को हकीकत में बदल कर दिखाया है तुमने
समाज में हो रहे बुरे कर्मों को भी दिखाया है तुमने टेढ़े मेढ़े रास्तों पर चलना सिखाया है तुमने
कैद पंछी को पिंजरे से उड़ना सिखाया है तुमने
कुछ खो कर भी पाना सिखाया है तुमने
जो दिया तुमने मुझे वो भी काफी है
जो किया तुमने वो भी सब सही है
धन्यवाद २०१९ इतना जो तुमने मेरे लिए किया।