संगीत की शक्ति
दिल है साज धड़कन
इसका संगीत, जो करता जीवन गतिमान।
साँसों की संगत पे यह संगीत दे जीवन वरदान ।।
ओउम् शब्द का अमर ध्वनि संगीत ….।
करे सृष्टि नियन्त्रित, बनाये ब्रह्माण्ड ऊर्जावान।।
पर्वतों से बहता झरना कल-कल।
प्राकृतिक संगीत सुन मन प्रफुल्लित हर पल।।
पक्षियों के झुंड का समूहगान करता मन को स्फूर्ति प्रदान ।
लोकसंगीत का आनंद देता सास्कृतिक धरोहर को नयें प्राण।।
वाद्य यंत्रों के तारों से झंकृति मधुर संगीत ।
मधुर गायन-वादन से मन हो आनन्दित।।
संगीत शक्ति करे वर्षा बिजली बादल को प्रभावित ।
नर नारी पशु पक्षी सभी हो जायें सम्मोहित ।।
दिल के साज का जब धड़कन संगीत रूके …..।
साँसे थमे, आ जाय निर्जीवता ।।
बिन संगीत है जीवन श्मसान शून्यता।
संगीत शक्ति बिन धरा पर होगी अनन्त रिक्तता ।।
स्वरचित
दिनेश चन्द्रा
वाराणसी
उत्तर प्रदेश