एक सीनियर सिटीजन को एक बार फारेन से फ्रेंड रिक्वेस्ट आयी
उसने सोचा उसकी कहानी या कविता पढ़ने वाला कोई फैन होगा
प्रस्ताव स्वीकार कर लिया । चैटिंग करते मालूम हुआ कि फेसबुक पर फोटो देखकर पसंद कर लिया है और शादी करना चाहता है । महिला ने उत्तर दिया उसका अपना
भरा पूरा परिवार है,उसकी सबसे
बड़ी संतान उसके उम्र की है ये कैसे हो सकता है ।२२–२३ वर्ष बड़ी हूं मैं तुम्हें केवल आशीर्वाद ही दे सकती हूं। अजनबी का तो दिल आ गया था वह कोई भी बात
न सुनकर अपनी बात पर अडिग रहा । महिला ने सोचा किसी प्रकार
उसका मोहभंग करना ही चाहिए।
अपने पोते के साथ एक तस्वीर खींची और भेज दी।सफेद बाल टूटे
दांत देखकर वह घबराया तुंरत फोन घुमाया ये किसकी फोटो भेज दी है । महिला ने कहा मेरी । नहीं नहीं ये क्या मजाक है फेसबुक पर
आपकी फोटो बेहद खूबसूरत है।
महिला ने बताया वह फोटो २०-२२ साल पुरानी है ।वक्त के साथ सूरत बदल जाती है ।दो चार दिन चुप्पी साध कर फिर उसने कहा मुझे अभी एक और नयी फोटो भेजो मुझे नहीं लगता कि ये
तुम थीं । मैं तुम्हें देखना चाहता हूं ।
महिला ने इस बार पूरे परिवार के साथ फोटो भेज दी ।इस तरह उन सज्जन का मोह भंग हुआ।महाशय
ने अपना नम्बर ब्लाक कर दिया और अपने अधूरे इश्क का राज छुपा लिया । आधुनिक युग में
नवीन टेक्नोलॉजी से जितनी जल्दी
रिश्ते बनते हैं उससे भी जल्दी टूट
भी जाते हैं ।
३-४-२०२१
स्वरचित